गोचर कृषि इंटर कालेज में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते छात्र छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालयों में सत्र 2022 की कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को जनपद के 11 केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए पंजीकृत 4,426 अभ्यर्थियों में से 2,646 ने परीक्षा दी, जबकि 1,780 गैरहाजिर रहे।
ईदगाह रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में आवंटित 458 अभ्यर्थियों में से 321 ने परीक्षा दी और 137 गैरहाजिर रहे। सियाराम इंटर कॉलेज गागलहेड़ी में 281 अभ्यर्थी आवंटित थे। यहां 160 ने परीक्षा दी, जबकि 121 अनुपस्थित रहे। डीसी जैन इंटर कॉलेज सरसावा में 385 अभ्यर्थी आवंटित थे, जिनमें से 225 ने परीक्षा दी, जबकि 160 नदारद रहे। एएचपी इंटर कॉलेज छुटमलपुर में 434 अभ्यर्थियों में से 230 ने परीक्षा दी, जबकि 204 अनुपस्थित रहे। जनता इंटर कॉलेज बेहट में आवंटित 450 अभ्यर्थियों में से 219 ने परीक्षा दी, जबकि 231 गैरहाजिर रहे। गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान में आवंटित 414 में से 276 ने परीक्षा दी, जबकि 138 ने परीक्षा छोड़ दी। किसान सेवक इंटर कॉलेज नानौता में आवंटित 468 में से 254 ने परीक्षा दी और 214 गैरहाजिर रहे। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज 319 में से 180 ने परीक्षा दी, जबकि 139 अनुपस्थित रहे। एचआर इंटर कॉलेज गंगोह में आवंटित 320 में से 193 ने परीक्षा दी, जबकि 127 ने परीक्षा छोड़ दी। केएलजीएम इंटर कॉलेज नकुड़ में आवंटित 378 में से 271 ने परीक्षा दी, जबकि 107 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। जनता इंटर कॉलेज नागल में आवंटित 519 अभ्यर्थियों में से 317 उपस्थित रहे, जबकि 202 अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने इस्लामिया इंटर कॉलेज, डीसी जैन इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुुमार की अध्यक्षता में गठित सचल दल ने भी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था परखी।
परीक्षा का निरीक्षण करते डीआइओएस- फोटो : SAHARANPUR