फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाईयों ने सांसद बदरुद्दीन व माविया अली का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। एआईयूडीएफ के अध्यक्ष व सांसद मौलाना बदरुद्दीन अजमल और पूर्व विधायक माविया अली के बीच शुरू हुए विवाद को भाजपा लगातार तूल दे रही है। बृहस्पतिवार को भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने दोनों नेताओं का पुतला फूंका। इस दौरान राणा ने सांसद बदरुद्दीन को बांग्लादेशी और माविया अली को हवाला कारोबारी तक बता दिया।
विज्ञापन

नगर के सुभाष चौक पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद और पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग के हवाले किया। इस दौरान गजराज राणा ने कहा कि बदरुद्दीन अजमल और माविया अली के विवाद में जो बात असल में सामने आ रही है वह निंदनीय है। आरोप लगाया कि यह विवाद हवाला कारोबार से जुड़ा है जो अब सबके सामने आ रहा है। गजराज ने बदरुद्दीन अजमल को बांग्लादेशी और माविया अली को हवाला कारोबारी बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। पूर्व नगर अध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद व दीपक वर्मा ने दोनों नेताओं की गिरफ्तारी की मांग की। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा. सुखपाल सिंह, ठा. अनिल सिंह व अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता मो. अनवर ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर दीपक त्यागी, प्रेमचंद कश्यप, आलोक, बिजेंद्र जौहरी, राकेश मित्तल, रोहित त्यागी, इशान गौड, कन्हैया राणा, अंकित राणा, नितिन त्यागी, अजय गर्ग, रवि प्रताप, शुभम त्यागी, पवन धीमान, अजय गर्ग विकास पुंडीर, बिजेश कंसल, श्याम चौहान व विकास देशवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें