फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद बेअसर, जिलेभर में हुए प्रदर्शन 

Fri, 07 Sep 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
विज्ञापन
सहारनपुर में एससीएसटी एक्ट में संशोधन का विरोध करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
सहारनपुर में एससीएसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण जाति के भारत बंद का सहारनपुर में असर नहीं दिखा। बड़गांव को छोड़कर जिलेभर में रोजमर्रा की तरफ बाजार खुले रहे, लेकिन कई स्थानों पर लोगों ने एकत्र होकर अपना विरोध जताया। मुख्यालय पर सवर्ण समाज और सर्व ब्राह्मण महासभा की तरफ से केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को निरस्त करने की मांग उठाई।

छुटमलपुर में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों ने सांकेतिक जाम लगाया। उधर, देवबंद में अधिवक्ताओं ने एक्ट को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देकर अपनी नाराजगी जताई। केन्द्र सरकार द्वारा एससीएसटी एक्ट को लेकर पारित अध्यादेश के विरोध में बंद के आह्वान को लेकर पुलिस सुबह से सक्रिय हो गई थी, मगर बाजारों में बंद का कोई असर नजर नहीं आया।
विज्ञापन


लोगों ने रोजमर्रा की तरह दुकान खोलकर व्यापार किया। सवर्ण समाज की तरफ से दोपहर में एसडीएम सदर परमानंद झा को ज्ञापन दिया गया, जिसमें एससीएसटी एक्ट को लेकर मोदी सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश को निरस्त करने, जातिगत आधार पर आरक्षण और भेदभाव को बंद करने, सरकारी फार्मों से जाति का कालम हटाने आदि की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने एक्ट में संशोधन कर ऐतिहासिक फैसला दिया था, मगर केंद्र सरकार ने अध्यादेश लाकर जातिगत आधार पर भेदभाव बढ़ाने का काम किया है। बाद में इन लोगों ने भाजपा सांसद राघव लखनपाल के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया। प्रदुमण शर्मा, सुनील शांडिल्य, राहुल शर्मा, अभिषेक राणा, संदीप राणा, रोहित कौशिक, पवन कुमार शर्मा, श्रवण शर्मा, राजीव शर्मा, विजय शर्मा, डा. एनसी शर्मा, अनुज शर्मा, डा मनीष शर्मा, पीके शर्मा, अमित शर्मा, अजय, कपिल, प्रवीण शर्मा, भुवेनश्वर दीक्षित, आनंद सिरसका, डा श्रीकांत, राममोहन शर्मा, आधार भारद्वाज, आशीष उपरेती, शिवम, प्रणव, सचिन, दीपक शर्मा, सुनील पंडित आदि मौजूद रहे।

सवर्ण ब्राह्मण सभा की तरफ से भी प्रशासन को एससीएसटी एक्ट के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें एक्ट के साथ आरक्षण को खत्म करने की मांग की गई है। महासभा ने अलग से सवर्ण आयोग गठन की मांग दोहराई है। जिलाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि इस तरह के कानून से समाज में भाईचारे को खतरा पैदा हो गया है।

युवा व्यापारियों ने लगाए प्रतिष्ठानों पर पोस्टर      
गंगोह। एससीएसटी एक्ट संशोधन को लेकर आयोजित किए गए भारत बंद का यहां कोई असर देखने को नहीं मिला। बाजार रोज की भांति खुले रहे। युवा व्यापारियों ने संशोधन के विरोध में अनेक स्थानों पर पोस्टर अवश्य लगाए। पोस्टर लगाने वालों का कहना था कि बिना किसी जांच के किसी को जेल नहीं भेजा जाना चाहिए। इन युवाओं ने एससीएसटी एक्ट के संशोधन का पूरा विरोध किया। व्यापारी नेता वरुण गर्ग, सभासद एवं व्यापारी दीपांशु गोयल, वैभव गर्ग, शिवम गर्ग, सुनील कुमार, बहादुर आदि शामिल रहे।        

बाजार बंद कर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी        
बड़गांव। कस्बे में सवर्ण जाति से जुड़े लोगों ने बाजार बंद कर एससीएसटी एक्ट पर विरोध जताया। केंद्र सरकार के खिलाफ  नारेबाजी कर प्रधान मंत्री के नाम ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा।        
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एससी एसटी एक्ट का विरोध करते हुए क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर व ब्लाक प्रमुख पति ऋषिपाल सिंह राणा के नेतृत्व में लोगों ने कस्बे के बाजार की दुकानें बंद कराकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में महाराणा प्रताप चौक पर थाना प्रभारी संजीव कुमार को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में अध्यादेश वापस नहीं लेने की स्थिति में भाजपा का विरोध करने की चेतावनी दी गई। नाथी सिंह ने कहा कि मात्र 22 प्रतिशत को खुश करने के लिए 78 प्रतिशत के साथ अन्याय करना सरकार की ओछी मानसिकता को दर्शाता है। ज्ञापन देने वालों में सुखपाल सिंह ,विजय राणा, इकराम, जावेद, राजेंद्र, जितेंद्र, मोहित, जसबीर, सुखपाल शर्मा, ईश्वर राणा, सचिन गर्ग, किशन सिंह, जमशेद, संजू प्रधान जवाहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें