फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वाहन में दुगना भार, कैसे न हों सड़कें बेकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कहने को है ट्राली, लेकिन गन्ना लाद लिया ट्रक से भी ज्यादा और ट्रकों में भी मानक से ज्यादा लोड। ऐसा सिर्फ गन्ना लदे वाहनों में नहीं, बल्कि खनन सामग्री वाले वाहन और अन्य वाहनों का भी यही हाल है। वाहनों में माल लादने का मानक निर्धारित है, लेकिन नियमों का पालन कराने वाले ही चुप्पी साधे बैठे हैं। इस हालत में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, तो जिले की सड़कों का भी दम निकल रहा है।
विज्ञापन

सहारनपुर में ओवरलोड वाहनों एवं सड़क के गड्ढे दुर्घटनाओं और लोगों की मौत का कारण बन रहे हैं। यही वजह है कि बीते 11 महीने में 408 हादसों में 253 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, सड़कों में गड्ढे होने पर मरम्मत कार्य पर भी भारी आर्थिक खर्च प्रत्येक साल हो रहा है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पूर्व में पुलिस, प्रशासन और परिवहन विभाग ने अभियान भी चलाया था, लेकिन कुछ दिन के अभियान के बाद व्यवस्था फिर पुराने ढर्रे पर लौट आती है।

-- जिले में हुए हादसे
देवबंद में शुक्रवार को गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से पुलिया पर बैठे व्यक्ति की गन्ने के नीचे दबकर मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारान में सड़क के गड्ढे के कारण टेंपो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पिछले सप्ताह बड़गांव के महेशपुर बस स्टैंड पर शिमलाना निवासी महिला को ट्रक ने कुचल दिया था। एक सप्ताह पूर्व अंबेहटा में ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर बच्चे की मौत हो गई थी। नागल में पिछले माह गांव सिद्धपुर मोड़ पर लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली एवं डंपर की टक्कर में दोनों वाहनों के चालकों की मौत हो गई थी। नकुड़ में खनन सामग्री से लदे ओवरलोड ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया था।
विज्ञापन

----
हर माह 35 दुर्घटनाएं, 23 से ज्यादा मौत
यातायात पुलिस के जनवरी 2018 से नवंबर तक के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक कुल 408 दुर्घटनाएं हुईं हैं। इन दुर्घटनाओं में 253 लोगों की मौत हुईं, जबकि 300 से अधिक लोग घायल हुए। औसतन हर माह 35 दुर्घटनाएं हो रही हैं और 23 मौत हो रही हैं।
---- ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चलवाएंगे अभियान
जिले भर में ओवरलोड वाहनों को लेकर अभियान चलाया जाएगा। गन्ना ट्रैक्टर-ट्राली के लिए किसानों के साथ बैठक कर ओवरलोड न करने के लिए निर्देशित किया जाएगा। ट्रकों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी। -- दिनेश कुमार, एसएसपी, सहारनपुर
--------------
- ओवरलोड वाहनों पर होती है कार्रवाई
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र का कहना है कि सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान भी चलाया जाता है। फिर भी ओवरलोड करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं, फिर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

----
-- किस वाहन को कितना टन और कितना ओवरलोड
- वाहन ------------निर्धारित अधिकतम लोड---------- ओवरलोड
ट्रैक्टर-ट्राली --------- 7 टन --------------------------- 15 टन तक
ट्रक (06 टायर) -------16 टन -------------------------- 25 टन तक
ट्रक (10 टायर) -------28 टन -------------------------- 40 टन तक
ट्रक (12 टायर) ------- 35 टन ------------------------- 55 टन तक
ट्रक (14 टायर) ------- 42 टन ------------------------- 60 टन तक
ट्रक (22 टायर) -------- 55 टन
--- (संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें