फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना संघर्ष के नहीं होंगी मांगे पूरी: त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि मांगों को लेकर की जाने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को राज्यपाल के आश्वासन पर 15 नवंबर को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अब प्रतीत हो रहा है कि बिना संघर्ष कोई मांग पूरी नहीं होने वाली है। इसलिए संगठन जल्द हड़ताल करेगा।
विज्ञापन

पेपर मिल रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली व संविदा कर्मचारियों को नियमित करने सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल की जाएगी। जिला मंत्री दानिश सिद्दीकी ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए। सातवें वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। इन सभी मांगों को लेकर होने वाली हड़ताल को कर्मचारी सफल बनाएं। इस दौरान यशपाल सिंह, रामनाथ सैनी, रतनलाल शर्मा, मुकेश त्यागी, मनमोहन सिंह, राज कुमार, रमेश चंद शर्मा, चरण सिंह, राजकुमार, करण कुमार, विपिन सैनी विजय पाल सिंह, तरुण भोला, प्रवीण यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें