फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिन्दी सम्मेलन में शामिल होंगी प्रतिष्ठा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर की आचार्य प्रतिष्ठा शर्मा को मॉरिशस में होने वाले 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अहम जिम्मेदारी का मौका मिला है। भारत सरकार ने प्रतिष्ठा को सम्मेलन की स्टीयरिंग कमेटी की सदस्य नामित किया है। प्रतिष्ठा की इस उपलब्धि से जनपदवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

आचार्य प्रतिष्ठा शर्मा अनेक देशों में योग और कथक का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण की बेटी हैं। विश्व हिंदी सम्मेलन से पहले सरकार उन्हें आयुष मंत्रालय भारत सरकार की डाइबिटीज प्रोटोकॉल समिति व क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया की योग सर्टिफिकेशन समिति की सदस्य बन चुकी है। इनके अलावा अनेक सांस्कृतिक दलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने विदेश भेजी जा चुकी हैं। आचार्या प्रतिष्ठा ने फोन पर बताया कि विश्व हिंदी संमेलन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह समेत सैकड़ों साहित्य व भाषाविदों के भारतीय दल के अलावा दुनिया के अनेक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। एनके शर्मा, अनीता शर्मा, डॉ. अशोक गुप्ता, राम राजीव सिंघल, हेमंत अरोरा, राजीव दुआ, राजीव आनंद, कीर्ति आनंद आदि ने प्रतिष्ठा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें