फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे होठ और कटे तालू वाले बच्चों के लिए कैंप 16 को

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोटरी क्लब सहारनपुर वेव्ज 16 सितंबर को हिमालयन हॉस्पिटल जौली ग्रांट देहरादून के सहयोग से कैंप का आयोजन करेगा। यह कैंप कटे होठ और कटे तालू वाले बच्चों के लिए होगा। कैंप के संबंध में रविवार को क्लब पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता में शामिल हुए महापौर संजीव वालिया ने बताया कि यह कैंप पूरी तरह नि:शुल्क होगा। कैंप में जिन बच्चों की जांच होगी उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए हिमालयन हॉस्पिटल देहरादून भेजा जाएगा। उनके जाने आने और ऑपरेशन का पूरा खर्च क्लब उठाएगा। उन्होंने क्लब के इस प्रयास की सराहना की। अनिल मदान ने बताया कि क्लब का उद्देश्य सभी के चेहरों पर मुस्कुराहट लाना है। कटे होट और कटे तालू वाले बच्चे अपने आपको दूसरों से हीन समझते हैं। ऐसे बच्चों को ठीक कर उनमें आत्मविश्वास लाना होगा। पत्रकार वार्ता में सीमा सपरा, दीपक भारद्वाज, सीमा अरोड़ा, डॉ. संजय द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
समस्याओं को लेकर संविदाकर्मियों ने मंथन किया
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को नेहरू मार्केट स्थित पुराना सरकारी अस्पताल में हुई। प्रदेशाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह ने कर्मचारियों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के साथ चल रही वार्ता के संबंध में भी जानकारी दी। नियमितीकरण के लिए एकजुट होने की जरूरत बताई। बैठक में डॉ. के सैनी, डॉ. जगदीश, सत्यपाल सिंह, सेठपाल सिंह, जितेंद्र, सचिन काम्बोज, स्वाति, राखी, भारती, शिवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें