फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातियों को बंधन को तोड़ देश हित में एक हो हिंदू

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय हित के लिए हिंदुओं को जातियों की बेड़ियों को तोड़ कर एक होना होगा। उन्होंने कहा कि हिंदू विरोधी ताकतें हमें जातियों में बांट कर धर्म के लिए खतरा पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन

गांव रसूलपुर कलां में आयोजित विचार गोष्ठी में ठा. सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि हिंदू जागरण मंच हिंदू समाज का सुरक्षा चक्र है। श्रीराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभोर राणा ने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार के अंदर मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ होना चाहिए। बच्चों को श्रीराम और श्री कृष्ण के बारे में अवगत कराए। डॉ. देवेंद्र सिंह और मिशन वंदेमातरम के विजयकांत चौहान ने कहा कि सनातन धर्म सबसे पुरातन हैं। ऐसे में हमें अपने धर्म और संस्कृति पर गर्व होना चाहिए। इसकी रक्षा के लिए युवाओं को सदैव तत्पर भी रहना होगा। जिला महामंत्री अमित धीमान, शिवम जोगी, पंकज भैया, मधुसूदन आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता सुमेर चंद उपाध्याय और संचालन जयद्रथ सिंह ने किया। इस मौके पर मोंटी सैनी, राम कुमार, अवनीश कांबोज, मा श्रवण, मा रामेंद्र सिंह, डॉ. सतबीर सिंह, रामकुमार, दीपक सैनी, धर्मदेव महाराज, साक्षी, वैशाली, गरीमा, प्राची, निधि, पाखी, विशाखा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें