फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल स्टाफ पर वसूली करने आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सर्व धर्म वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष शाहिद राना ने जिला अस्पताल के स्टाफ पर तीमारदारों से अवैध वसूली करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की। सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे राना ने चिकित्सा अधिकारी को बताया कि जिला अस्पताल में तीमारदारों की जेब काटी जा रही है। मुस्तफाबाद कॉलोनी की एक बच्ची की टांग टूट गई थी, जिसका इलाज जिला अस्पताल में कराया गया। आरोप है कि इलाज के नाम पर बच्ची के परिजनों से साढ़े तीन हजार रुपये ले लिए गए और हड्डी भी गलत जोड़ दी गई, जिसकी वजह से बच्ची विकलांग हो गई है। आरोप लगाया कि मरीजों को दवाएं भी ठीक प्रकार से नहीं दी जा रही हैं। यदि यही रवैया रहा तो संगठन उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराएगा। उनके साथ जहीर, यामीन, शाहवेज, रविश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें