फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगपालिका सीमा विस्तार के विरोध में पूर्व पालिकाध्यक्ष भी आगे आए

विज्ञापन
विज्ञापन
नपा सीमा विस्तार के विरोध में पूर्व पालिकाध्यक्ष भी आगे आए
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पूर्व विधायक एवं सपा नेता माविया अली के साथ ही पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने नगरपालिका के प्रस्तावित सीमा विस्तार का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति तक जाएंगे, लेकिन नगरवासियों के अधिकारों का हनन नहीं होने देंगे।
दारुल उलूम वक्फ रोड स्थित फिरदौस गार्डन में बुधवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने कहा कि नगरपालिका के सीमा विस्तार के प्रस्ताव से देवबंद के लोगों को भारी आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने इस प्रकरण पर नफरत फैलाने का काम शुरू कर दिया है। नफरत की इस आग को भड़काने के लिए 18 अगस्त को जुमा की नमाज के बाद महापंचायत बुलाने का आह्वान किया गया है। इसका मकसद सिर्फ शहर में दंगा कराकर राजनैतिक रोटी सेकना है। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं, लेकिन नगर के अमन चैन को बनाए रखने के लिए शीघ्र ही भाईचारा महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी धर्मों के लोग शिरकत करेंगे। पत्रकार वार्ता में उद्यमी विजेश कंसल, अय्यूब बेग, युसूफ अंसारी (छोटा), अबरार उस्मानी, मो. असलम, प्रमोद चौधरी, इकबाल, मरगूब बेग आदि रहे।
विज्ञापन


दलित, अंबेडकर व संविधान विरोधी हैं माविया : शिवकुमार
देवबंद। दलित सेना ने भी पूर्व विधायक माविया अली के विवादित बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। दलित सेना की बैठक में जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि पूर्व विधायक का बयान अलोकतांत्रिक है। देवबंद के आसपास के गांव दलित बाहुल्य हैं। इसलिए माविया अली नहीं चाहते कि दलित या अन्य समुदाय के लोगों को नगरपालिका का प्रतिनिधित्व करने का हक मिले। उन्होंने कहा कि माविया दलित, अंबेडकर एवं संविधान विरोधी हैं, क्योंकि श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मेला मैदान में विधानसभा उपचुनाव के दौरान तोड़ा गया अंबेडकर द्वार आज तक नहीं बनवाया गया, जबकि माविया ने इसे बनवाने का समाज के लोगों से वायदा किया था। इसके बजट को अन्य मद में खर्च कर दिया गया। अध्यक्षता मांगेराम पालीवाल व संचालन एसडी गौतम ने किया। इस मौके पर मनोज कुमार, पंकज, अमित, अंकित, इमरान अंसारी, श्याम सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


18 अगस्त को जुमा की नमाज के बाद होगी महापंचायत : माविया
देवबंद। पूर्व विधायक माविया अली ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भाजपा के दबाव में आकर नगरपालिका परिषद का अवैधानिक सीमा विस्तार का प्रस्ताव करने का आदेश दिया गया है। जिसके विरोध में 18 अगस्त को जुमा की नमाज के बाद मोहल्ला खानकाह में मस्जिद रशीद के पास महापंचायत आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें