फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर यंग ने रॉयल स्टार को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट के दस से 12 वर्ष की आयु के प्रशिक्षु खिलाड़ियों के बीच क्रिकेट मुकाबला कराया गया। टीमों को सहारनपुर यंग और सहारनपुर रॉयल स्टार में बांटा गया। 15-15 ओवर के मैच में सहारनपुर यंग की टीम 60 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी सहारनपुर यंग की पूरी टीम 165 रन पर आउट हो गई। लकी ने 40, शौर्य ने 27, अर्णव ने 20 और हिमांशु ने 15 रन का योगदान दिया। सहारनपुर रॉयल स्टार के लिए मुकुल सैन ने चार, मनन ने तीन तथा आशीष व हिमांशु ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सहारनपुर रॉयल स्टार की पूरी टीम 105 रन पर सिमट गई। सहारनपुर यंग की ओर से लकी और हिमांशु ने तीन-तीन खिलाड़ियों केे आउट किया। विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई। इस मौके पर कोच अब्दुल अहद, लाल धर्मेंद्र प्रताप, विकास कपिल, रामशरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें