फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर भी मायके ने तबस्सुम को दी बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना लोकसभा सीट पर गठबंधन से सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन बेशक हार गईं, लेकिन मायके ने उनको पीछे नहीं रहने दिया। बल्कि भाजपा प्रत्याशी से ज्यादा ही वोट उनकी झोली में डाले। नकुड़ क्षेत्र में सपा प्रत्याशी को 119865 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 115807 वोट मिले।
विज्ञापन

दरअसल, कैराना लोकसभा सीट से गठबंधन में सपा प्रत्याशी तबस्सुम हसन का मायका सहारनपुर जनपद के गांव दुमझेड़ा में है। यह गांव नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में आता है। तबस्सुम हसन के पिता चौधरी अख्तर सरसावा के ब्लाक प्रमुख रहे हैं। तबस्सुम हसन का भाई वसीम भी राजनीति में सक्रिय हैं। लोकसभा चुनाव में कैराना सीट पर सपा प्रत्याशी को नकुड़ के अलावा कहीं पर भी बढ़त नहीं मिल सकी हैं। सहारनपुर जनपद की बात करें तो नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी को 248661 वोट मिले, जबकि सपा प्रत्याशी को 222463 वोट हासिल हुए। इस तरह सहारनपुर जनपद में भाजपा प्रत्याशी को 26198 वोटों की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें