फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डीपीआर तैयार
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम में सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर नजर और नियंत्रण रखने के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निर्माण जल्दी ही शुरू होगा। इसकी डीपीआर तैयार होने के बाद नगरायुक्त को सौंप दी गई है। वहीं स्मार्ट सिटी योजना से शहर में होने वाले कार्यों की डीपीआर दिसंबर माह के अंत तक पूर्ण हो सकेगी, जिसके बाद स्मार्ट सिटी के कार्य धरातल पर नजर आने लगेंगे।
स्मार्ट सिटी योजना में सहारनपुर का चयन 19 जनवरी 2018 को हुआ था, जिसके बाद एसवीपी (स्पेशल परपज व्हीकल कमेटी), सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कंपनी तथा एडवाइजरी फोरम का गठन और पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) का चयन किया गया था। पीएमसी पर ही डीपीआर बनाने का जिम्मा है, जो इस कार्य में पिछले तीन महीने से जुटी है। हाल ही में पीएमसी ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डीपीआर तैयार कर नगरायुक्त को सौंपी है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर नगर निगम परिसर में नगरायुक्त के कार्यालय की बगल में बनाया जाएगा, जहां से शहर पथ प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, ट्रैफिक सिस्टम आदि कंट्रोल होंगे। इस कमांड सेंटर से पानी के प्रेशर, पानी नहीं पहुंच, स्ट्रीट लाइट बंद है या सुचारु है आदि का पता लगाया जा सकेगा। नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना से होेने वाले कार्यों की डीपीआर दिसंबर माह के अंत तक पूरी हो सकेगी, जिसके बाद कार्यों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत धरातल पर कार्य शुरू होने में अभी समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---- वर्जन ----
स्मार्ट सिटी योजना की डीपीआर तैयार करने का कार्य चल रहा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की डीपीआर तो तैयार हो चुकी है। उम्मीद है कि दिसंबर के अंत तक डीपीआर का कार्य पूरा हो जाएगा, जिसके बाद बाकी कार्रवाई होगी। योजना पर 2019 में कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -- संजीव वालिया, महापौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें