फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग
विज्ञापन


सहारनपुर। किसानों की बैठक में बकाया गन्ना मूल्य का जल्द भुगतान कराने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नया पेराई सीजन शुरू हो चुका है। लेकिन अभी तक बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव फंदपुरी में आयोजित बैठक में किसान नेता अतुल फंदपुरी ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसान परेशान हैं। जिले की छह चीनी मिलों पर करीब 280 करोड़ रुपये अभी तक भी बकाया हैं। उन्होंने कहा कि इस समय किसानों को गेहूं सहित अन्य रबी फसलों की बुआई करनी है। बुआई पर खर्च करने के लिए किसान साहूकारों से उधार लेने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने जल्द ही बकाया भुगतान करने की मांग की। रामधन सिंह, राजकुुमार प्रधान, सुखवीर सिंह, धनपाल सिंह, विपिन पंवार, गौरव राठी, कर्मवीर प्रधान, रोहताश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें