फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समर्थन मूल्य से कम भाव ना हो धान की बिक्री: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने शुक्रवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर हुई धान की खरीद को लेकर समीक्षा की। उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम भाव पर धान की खरीद नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने धान की सरकारी खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में अभी तक लक्ष्य का लगभग 15 प्रतिशत (200 मीट्रिक टन ) धान खरीदा गया है। समीक्षा में बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से सहकारिता, खाद्य एवं रसद विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण धान क्रय प्रभावित हुआ है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसील अधिकारियों, धान खरीद में लगी सभी संस्थाओं के जिला स्तरीय अधिकारियों और राइस मिलर्स को धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अनियमितता की स्थिति में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दूबे, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रिंस चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें