श्री बालाजी महाराज का किया गुणगान
सहारनपुर। नए साल के पहले मंगलवार को बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में संगीतमयी सुंदर कांड का पाठ किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भाग लिया।
मंगलवार को श्री बालाजी महाराज, भैरव महाराज और प्रेतराज सरकार के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया और नए वर्ष के मंगलमय होने की कामना की। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में श्रद्धालुओं ने संगीतमयी सुंदर कांड पाठ किया। इसके साथ ही मां शाकंभरी देवी का जयंती पर्व भी धूमधाम से मनाया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि वैसे तो हिंदू सभ्यता का नव वर्ष चैत्र माह में शुरू होता है, लेकिन सर्वदा प्रचलित होने के कारण एक जनवरी से अंग्रेजी सभ्यता का नव वर्ष होता है। हमें जीवन के प्रतिदिन को नव वर्ष की तरह मनाना चाहिए। प्रतिदिन सुबह उठकर प्रभु का धन्यवाद करना चाहिए। प्रमोद माहेश्वरी, अरविंद जैन, अनूप अहलूवालिया, अनिल सैनी, अखिल, विनोद शुक्ला, आचार्य शुभम शर्मा, राम प्रताप शुक्ला, पंडित शंभु पंत, चंद्र प्रकाश शर्मा, निमीष बत्रा, अजय सूरी, मनोज वालिया, शैंकी कोहली, अरुण जोशी, ममता जायसवाल, मंजू, रेखा अग्रवाल, मोना जैन मंजू ग्रोवर, ऊषा शर्मा, आशा, रजनी वालिया मौजूद रहे।