फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल लापता लड़की को परिजनों से मिलवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल से लापता लड़की को परिजनों से मिलवाया
विज्ञापन

सहारनपुर। बाल गृह ने किशोरी को राजस्थान में रह रहे उसके परिवार से मिलवाते हुए उसे परिवार के सुपुर्द कर दिया।
राजस्थान के गंगानगर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी चार साल पूर्व मुरादाबाद में लावारिस अवस्था में वहां की बाल कल्याण समिति को मिली थी। लड़की ने अपना नाम अन्नू उर्फ पूजा बताया था। बाल कल्याण समिति ने किशोरी को देखरेख के लिए सहारनपुर बाल गृह बालिका में भेज दिया। लगभग चार साल से रह रही किशोरी से अन्य बच्चों के साथ काउंसलिंग की गई तो उसने गंगानगर का पता बताया। जिस पर बाल गृह ने गंगानगर पुलिस से संपर्क किया। इंटरनेट से भी पता सर्च किया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट से मिलकर पता लगाने का प्रयास किया गया, तो किशोरी के घर का पता चल गया। जिसके बाद गंगानगर पुलिस किशोरी के परिजनों को लेकर सहारनपुर पहुंचे और बाल गृह अधीक्षिका रीना से मिलकर किशोरी के बारे में जानकारी की। अपने परिजनों को पहचानने के बाद किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस चौकी की मरम्मत कराने की मांग
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चौकी सराय की जीर्ण-शीर्ण हालत को देखते हुए विभाग से मरम्मत कराए जाने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि चौकी की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकती है और जान, माल का नुकसान हो सकता है। यह चौकी अतिक्रमण की जद में आती है। जिससे मार्ग बहुत संकरा हो गया है। यातायात में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कैंप चौकी और कोतवाली पास में होने के कारण इस पर कार्यभार नहीं के बराबर है। केवल व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से ही चौकी का इस्तेमाल होता है। कुछ दिन पूर्व नगर आयुक्त ने भी चौकी सराय का निरीक्षण कर चौकी की हालत खराब माना था।
विज्ञापन

व्यापारियों इस मामले में एसएसपी को ज्ञापन देकर चौकी का पुर्निर्माण कराए जाने एवं रास्ता चौड़ा कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में राजकुमार मक्कड़, रवि जुनेजा, दिनेश सेठी, मुकेश गक्खड़, अमित गर्ग, जतिन खेड़ा, अशोक कपूर, अशोक खुंगर, अखिलेश मित्तल शामिल रहे।

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
सहारनपुर। सरसावा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने एवं एक महिला पर उनका सहयोग करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
महिला का आरोप है कि उसकी लगभग तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। शादी से पहले से ही गांव के तीन युवक उस पर बुरी नजर रखते थे। उसे कई बार पकड़ने का प्रयास किया। गांव में पंचायत भी हुई जिसमें आरोपियों ने माफी मांग ली। जिस पर सुलह समझौते से मामले को खत्म कर दिया। रविवार की रात लगभग 11 बजे वह और उसका पति अपने मकान में सो रहे थे। तभी आरोपी दीवार फांदकर उसके घर में घुस आए। दोनों को नशीला पदार्थ सुंघा कर बेसुध कर दिया और उसे उठाकर बाइक पर ले गए। आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके शोर मचाने पर कुछ लोग एकत्रित हुए। जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गए। इस मामले में थाना में तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों पर कार्रवाई कह मांग की है।
विज्ञापन


हमलावरों को पकड़ने की मांग
सहारनपुर। ग्राम बेहडेकी निवासी कय्यूम ने आरोप लगाया है कि रविवार उसके चाचा अयूब और चचेरे भाई शुखनूद पर गांव पपड़ेकी निवासी दो लोगों ने छुरी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में उन्होंने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कय्यूम ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें