सहारनपुर। भाजपा की प्रदेश सरकार का पहला बजट जारी हुआ। योगी सरकार के बजट पेश करने से पहले सहारनपुर को योगी आदित्यनाथ से भारी उम्मीदें लगी हुई थीं। खासकर वुड कार्विंग उद्योग के कलस्टर और प्लाइवुड फैक्ट्री और विश्वविद्यालय को लेकर उम्मीदें की जा रहीं थीं, लेकिन सहारनपुर की झोली इस बार खाली ही रह गई।
योगी सरकार ने मंगलवार को 3.84 लाख करोड़ रुपये का बजट जारी किया। बजट से पहले सहारनपुर के लोग योगी सरकार से बड़ी उम्मीदें लगाए बैठे थे। जिले के मेडिकल कॉलेज को उम्मीद थी, जिले को विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स कॉलेज, शहर को बाईपास मिलने की उम्मीद थी। वुड कार्विंग के कलस्टर की मांग की जा रही थी, लेकिन मायूसी हाथ लगी। यहां प्लाईवुड फैक्ट्री लगाए जाने की मांग भी काफी समय से उठ रही है, लेकिन उस ओर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। सहारनपुर की उपेक्षा को लेकर जिले के लोग मायूस नजर आ रहे हैं। पहले तो सहारनपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में पिछड़ गया, अब योगी के पिटारे से नाम गायब हो गया।
--। विकास के इंतजार में सहारनपुर
सहारनपुर की काफी समय से अनदेखी की जा रही है। यहां के मेडिकल कॉलेज को सुविधाएं दिलाने की जोर-शोर से दावे किए गए। लेकिन कुछ नहीं दिला सके। स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल होने के लिए काफी जोर लगाया, लेकिन सहारनपुर कोसों पीछे रह गया। बाईपास की मांग कई वर्षों से उठ रही है, लेकिन उस पर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों को पोपलर के पेड़ लेकर पड़ोसी राज्यों में जाना पड़ रहा है। प्लाईवुड फैक्ट्री की लगातार मांग उठ रही है, लेकिन उसकी भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
---------------
-----। ये थीं सरकार से उम्मीदें
--। वुड कार्विंग को कलस्टर की उम्मीद
--। मेडिकल कॉलेज को सुविधाएं मिलने की
--। विश्वविद्यालय दिए जाने की
--। स्पोर्ट्स कॉलेज मिलने की
--। शहर को सुरक्षित बनाने के लिए बाईपास की