फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 एससी, 13 ओबीसी होंगे जिला पंचायत सदस्य

Sun, 06 Sep 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कई महीनों की जद्दोजहद के बाद रविवार को जिला पंचायत क्षेत्र में आरक्षण का आंवटन कर दिया गया है। परिसीमन के बाद सात नए वार्ड का गठन और अब आरक्षण की सूची जारी होने के बाद सियासी दल नए सिरे से गुणा-गणित में जुट गए हैं।
विज्ञापन


आरक्षण की नई तस्वीर में पांच सीटें एससी महिला, आठ सीट एसएसी, पांच सीट ओबीसी महिला, आठ सीट ओबीसी, सात सीटें महिलाओं को दी गई हैं। 16 सीटों को अनारक्षित किया गया है। बताया जा रहा है कि वर्तमान में आरक्षण की रुपरेखा वार्ड में आबादी के लिहाज से तय की गई हैं। हालांकि आरक्षण की सूची जारी होने के बाद कई दावेदारों को निराश होना पड़ा तो कई अपनी रणनीति बदलने में जुट गए हैं। उधर, पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव 2017 के रिहर्सल के रुप में देख रहे राजनीतिक दल आरक्षण के लिहाज से अब अपना सियासी गुणा-गणित जुटाने में लग गए हैं।

दरअसल, जिला पंचायत क्षेत्र में इस बार बड़ा बदलाव किया गया है। परिसीमन के चलते पहले वार्डो की स्थिति बदल गई है और अब आरक्षण की स्थिति सामने आने के बाद नए सिरेे से सियासी कवायद की जा रही है। मौजूदा जिला पंचायत सदस्यों के लिहाज से सात सीटों में भी इजाफा किया गया है। आपको बता दें कि वर्तमान में 12 एससी सदस्य चुने गए थे, इसमें आठ पुरुष और चार महिलाएं थीं। एक एससी महिला सामान्य सीट पर विजयी हुई थी। 19 ओबीसी जिला पंचायत सदस्यों में 9 पुरुष और 10 महिलाएं थीं। 11 सामान्य जिला पंचायत सदस्य हैं। आरक्षण तय होने के बाद कई मौजूदा सदस्यों और दावेदारों को अपनी रणनीति में फेरबदल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत के स्थानों के आरक्षण का आवंटन
मुजफ्फराबाद ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
1- मुजफ्फराबाद -1- वार्ड 1 से 20, 23, 26, 47 और 48 अनारक्षित
2- मुजफ्फराबाद-2- वार्ड 21, 22, 24, 25, 27 से 35, 38 से 39, 44 से 46, 49 से 51 तक, 53, 54, 57 और 58 - पिछड़ा वर्ग
3- मुजफ्फराबाद- 3-वार्ड 36, 37, 52, 55, 56, 59 से 65, 70, 140 से 142, 145 से 154 अनारक्षित
4- मुजफ्फराबाद - 4 - वार्ड 69, 113, 114, 116, 117, 120, 122 से 139, 143, 144 अनारक्षित
5- मुजफ्फराबाद - 5- वार्ड 40 से 43, 66 से 68, 71 से 80, 86, 108 से 112, 115 पिछड़ा वर्ग
6- मुजफ्फराबाद - 6- वार्ड 81 से 85, 87 से 107 महिलाएं

साढ़ौली कदीम ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
7- साढ़ौली कदीम- 1- वार्ड 1,2, 5 से 12, 78, 79, 87 से  90, 94 से 101 - पिछड़ा वर्ग
8- साढ़ौली कदीम- 2 - वार्ड 3, 4, 13 से 34, 91 से 93 - महिलाएं
9- साढ़ौली कदीम- 3 - वार्ड 35 से 42, 45, 46, 56, 57, 61 से 63, 75 से 77, 80 से 86 - अनुसूचित जाति
10- साढ़ौली कदीम- 4 - वार्ड 43, 44, 47 से 55, 58 से 60, 64 से 74 - अनारक्षित
 
सरसावा ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
11- सरसावा-1 - वार्ड 1 से 13, 119 से 129 पिछड़े वर्ग की महिलाएं
12- सरसावा- 2 - वार्ड 14 से 40 अनारक्षित
13- सरसावा- 3 - वार्ड 41 से 47, 96, 97, 99 से 111, 114 से 118 अनारक्षित
14- सरसावा- 4 - वार्ड 48 से 73 अनारक्षित
15- सरसावा- 5 - वार्ड 74 से 95, 98, 112, 113 अनारक्षित

नकुड़ ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
16- नकुड़-1 - वार्ड 1 से 6, 8, 9, 11, 12, 16, 17, 66, 67, 71 से 76, 96 से 103 अनुसूचित जातियां
17- नकुड़- 2 - वार्ड 7, 10, 13 से  15, 18 से 26, 28 से 33, 70, 77, 78 अनारक्षित
18- नकुड़- 3 - वार्ड 27, 34 से 56, 60 पिछड़ा वर्ग
19- नकुड़- 4 - वार्ड 57 से 59, 61 से 65, 68, 69, 79 से 95 अनुसूचित जाति

गंगोह ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
20- गंगोह- 1 - वार्ड 1 से 5, 9 से 12, 17, 109, 122 से 133 पिछड़े वर्ग की महिलाएं
21- गंगोह-2 - वार्ड 6 से 8, 13 से 16, 18 से 32, 42 अनारक्षित
22- गंगोह- 3 - वार्ड 35 से 41, 44 से 53, 69, 70, 73 से 75 पिछड़े वर्ग की महिलाएं
23- गंगोह- 4 - वार्ड 54 से 68, 71, 72, 76 से 85 अनारक्षित
24- गंगोह- 5 - वार्ड 33, 34, 43, 86 से 92, 105 से 108, 110 से 121 पिछड़े वर्ग की महिलाएं
25- गंगोह- 6 - वार्ड 93 से 104 और नानौता वार्ड 24 से 34 महिलाएं

नानौता ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
26- नानौता-1 - वार्ड 15 से 23, 35 से 49 अनुसूचित जाति की महिलाएं
27- नानौता-2 - वार्ड 53 से 74, 79 से 82 अनारक्षित
28- नानौता-देवबंद - वार्ड 1 से 14, 50 से 52, 75 से 78 और देवबंद वार्ड 56 से 58 महिलाएं

देवबंद ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
29- देवबंद-1- वार्ड 41 से 55, 59 से 67 महिलाएं
30- देवबंद-2- वार्ड 68 से 93 अनुसूचित जाति
31- देवबंद-3 - वार्ड 1 से 9, 11 से 13, 19 से  22, 94 से 102 पिछड़े वर्ग की महिलाएं
32- देवबंद-4 - वार्ड 10, 14 से 18, 23 से 40 अनुसूचित जाति की महिलाएं

रामपुर ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
33- रामपुर-1 - वार्ड 28 से 36, 38, 43, 44, 49 से 53, 55 से 59, 61 अनुसूचित जाति
34- रामपुर-2 - वार्ड 9 से 27, 37, 39 से 42, 54 पिछड़ा वर्ग
35- रामपुर-3 - वार्ड 1 से 8, 45 से 48, 60, 62 से 75 अनुसूचित जाति

नागल ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
36- नागल-1- वार्ड 7 से 9, 30 से 34, 38 से 40, 54 से 63, 66 से 69 अनारक्षित
37- नागल-2 - वार्ड 35 से 37, 42 से 53, 64, 65, 70 से 75, 77, 78 अनुसूचित जाति की महिलाएं
38- नागल-3 - वार्ड 76, 80 से 103 अनुसूचित जाति की महिलाएं
39- नागल-4 - वार्ड 1 से 6, 10 से 17, 22, 23, 79, 104 से 107 अनारक्षित
40- नागल-बलियाखेड़ी - वार्ड 18 से 21, 24 से 29, बलियाखेड़ी 70 से 77, 89 से 92 अनुसूचित जाति

बलियाखेड़ी ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
41- बलियाखेड़ी-1- वार्ड 37 से 59, 63 अनारक्षित
42- बलियाखेड़ी-2- वार्ड 19 से 36ख् 60 से 62, 64 से 69 महिलाएं
43- बलियाखेड़ी-3 - वार्ड 18, 78, 83 से 88, 93 से 108 अनुसूचित जाति की महिलाएं
44-बलियाखेड़ी-पुंवारका- वार्ड- 1 से 17, 79 से 82, 109प और पुवांरका 115 पिछड़ा वर्ग

पुवांरका ब्लाक के जिला पंचायत क्षेत्र
45- पुवांरका-2 - वार्ड 46 से 48, 50 से 70 पिछड़ा वर्ग
46- पुवांरका-3 - वार्ड 35 से 45, 49, 72 से 80, 83 से 87 अनुसूचित जाति
47- पुवांरका-4 - वार्ड 20, 21, 71, 90 से 92, 95 से 111 पिछड़ा वर्ग
48- पुवांरका-5 - वार्ड 3, 15 से 19, 22, 24, 88 से 89, 9भ3, 94, 112 से 114 और 116 से 124 अनारक्षित
49- पुवांरका और मुजफ्फराबाद- 1, 2, 4 से 14, 23, 25 से 34, 81, 82 और मुजफ्फराबाद वार्ड 118, 119, 121 महिलाएं
नोट-  क्षेत्र पंचायतों की ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या के हिसाब से वार्ड नंबर दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें