फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधान दिवस में गैर हाजिर 13 अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
बेहट तहसील में आयोजित समाधान दिवस में वृद्ध महिला की फरियाद सुनते एडीएम (एफ) - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में एडीएम (एफ) विनोद कुमार ने अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के 13 अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में एडीएम (एफ) विनोद कुमार के समक्ष कुल 61 लोगों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज कराई। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। इस बीच उन्होंने समाधान दिवस के अधिकारियों की उपस्थिति वाले रजिस्ट्रर को मंगाकर चेक किया, तो विभिन्न विभागों के 13 अधिकारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करु सभी 13 अधिकारियों से इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा।
उन्होंने कहा यह बड़ी लापरवाही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने समाधान दिवस में दर्ज कराई शिकायतों की बाबत भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। समाधान दिवस में पूर्ति निरीक्षक अवनीश मिश्र, गन्ना विभाग से ऋषिपाल, सीडीपीओ मुजफ्फराबाद अनीता भट्ट, सीडीपीओ साढ़ौली कदीम अर्चना कुमारी, सहायक अभियंता जल निगम प्रशांत कुमार, सहायक अभियंता नलकूप राकेश कुमार, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोनिवि, सत्य प्रकाश सहायक अभियंता विद्युत निगम, राज कुमार सहायक अभियंता सिंचाई विभाग, नानक चंद चकबंदी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी मुजफ्फराबाद त्रिवेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नीरज त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बेहट पवन चौधरी रहे।
विज्ञापन

गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर एडीएम (एफ) विनोद कुमार ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत साढ़ौली कदीम, सहायक विकास अधिकारी साढ़ौली कदीम, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण मुजफ्फराबाद, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण साढ़ौली कदीम, सहायक वन रक्षक क्षेत्राधिकारी बड़कला रेंज, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फराबाद, विद्युत निगम के अवर अभियंता लोकेश कुमार उप मुख्य चिकित्साधिकारी बेहट, सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड), सहायक अभियंता विद्युत निगम मुजफ्फराबाद, सहायक अभियंता लघु सिंचाई और सहायक विकास अधिकारी सहकारी समितियां से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें