फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकंभरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जीते 15 पदक

विज्ञापन
छुटमलपुर के शाकुंभरी पब्लिक स्कूल मांडुवाला में पदक जीतने वाले बच्चें - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। खेल निदेशालय उप्र के निर्देशानुसार सहारनपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 फरवरी को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में हुई मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में शाकंभरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 15 पदक जीते हैं। स्कूल पहुंचने पर इन सभी का प्रबंध समिति ने स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या शगुन जैन ने बताया कि प्रतियोगिता में उनके विद्यालय के 18 बच्चों ने भाग लिया। इनमें से 15 ने पदक प्राप्त किए हैं। इनमें बालक बालिका वुशु प्रतियोगिता में गायत्री राणा, तान्या पुंडीर, नैतिक पुंडीर, रोहित राणा, कृष्णा काम्बोज ने स्वर्ण पदक, वंशिका तोमर, खुशी काम्बोज, आयुष, शोभित, कर्णिक, आर्यन सैनी ने रजत पदक, आभा ठाकुर, शैली काम्बोज, शिवांगी मित्तल और करण ने कांस्य पदक जीता है। जबकि डिस्कस थ्रो में वंश काम्बोज ने स्वर्ण पदक, अनिरुद्ध ने पांच किमी की दौड़ में कांस्य पदक जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य शगुन जैन, राजेश्वर पुंडीर, प्रबंध समिति के सुशील राणा, सतीश रुहेला, प्रदीप गुप्ता, संजय राणा, सुशील गुप्ता ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें