सहारनपुर। भाजपा कोर कमेटी महानगर की बैठक में चारों मंडल के संयोजकों की घोषणा की गई। प्रदेश सरकार में मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी और सांसद राघव लखनपाल शर्मा के जनपद से बाहर होने के कारण जिले की बैठक नहीं हो सकी।
सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद व जिला प्रभारी कांता कर्दम की अध्यक्षता में कोरी कमेटी महानगर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अश्वनी अरोड़ा को पटेल मंडल, विराटपुरी को केशव मंडल, विजय गुप्ता को हकीकत मंडल और संजय शर्मा को भूतेश्वर मंडल का संयोजक मनोनीत किया गया। इस दौरान महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री नरेश धनगर, पूर्व महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा मौजूद रहे। इसके पश्चात कोर कमेटी जिले की बैठक होनी थी। जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि नकुड़ विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री डा. धर्म सिंह सैनी, सांसद राघव लखनपाल शर्मा और देवबंद विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के जनपद में न होने की वजह से बैठक नहीं हो सकी। कोर कमेटी जिले की बैठक दो दिसंबर को होगी।