फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे’
विज्ञापन

सहारनपुर। डेरा बंदा नवाज में आयोजित मुशायरा और कव्वाली में शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेशकर समा बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में कव्वाली पर जायरीन झूमने को मजबूर हो गए।
सोमवार रात शेेखपुरा कदीम स्थित डेरा बंद नवाज में हुए कार्यक्र में सर्वप्रथम ख्वाजा सैयद इतरत हुसैन ने देश में अमन के लिए दुआ कराई। उन्होंने कलाम पेश किया-‘आदम ने लिया पेशे खुदा नामे मोहम्मद, जिस वक्त कोई ओर सहारा नहीं देखा’, जहाज देवबंदी ने सुनाया- ‘बिना मांगे ही मिल जाए खुदा से, हो निरस्बत गर मोहम्मद मुस्तफा से’ वसीम राजपुरी ने कहा कि ‘चांद देता है रोशनी, मगर मांगता है रूखे प्यंबर से’ आदिल हुसैन शेखपुरी ने कहा- ‘रख दिया है दिल अपना इश्क के सफीने में, ताकि ये निकल जाए तैरकर मदीने में’ असलम वारसी ने सुनाया- ‘ताजदारे हरम हो निगाहे करम, हम गरीबों के दिन भी संवर जाएंगे’ इसके पश्चात मिलाद खां सैयद इजहार एंड पार्टी ने मिलाद पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व प्रधान राव खुर्रम, राव कासिम, राव आदिल, सैयद बदरुद्दीन, सैयद खालिद, सैयद मोहम्मद मियां, डा. रहमान, राव इरफान, सैयद सुरेल, राव भूरा, चौधरी अय्यूब, राकेश गुप्ता, डा. डीके सैनी, सुमित मलिक, राजीव, दिलशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें