फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी राज में कैश को एक बार फिर लगी लाइन- गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के गलत फैसले के कारण कैश के लिए लोगों को दूसरी बार लाइन में खड़ा होने के लिए मजबूर कर दिया है।
विज्ञापन

नगर विधायक संजय गर्ग ने एक बयान में कहा कि एटीएम में नकदी उपलब्ध ना होना भाजपा सरकार की डिमॉनीटाइजेशन का दुष्परिणाम है, जिससे आम आदमी, व्यापारी और किसान एक बार फिर लाइन में लगने को मजबूर हो गया। मोदी सरकार असली मुद्दों से जनता ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र के तहत काम कर रही है। नोटबंदी से करोड़ों नौजवान बेरोजगार हो गए, जिनके परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। औद्योगिक घरानों के लगभग 830 करोड़ रुपये बैंकों द्वारा एनपीए में डाल दिया गया। भाजपा की गलत नीतियों के कारण किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। उधर, सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में सपा कार्यकर्ता पुष्पेंद्र चौधरी ने केंद्र सरकार से नोटबंदी और एटीएम में हुई कैश की किल्लत पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीन बांदूखेड़ी ने कहा कि नोटबंदी का फैसला गलत साबित हुआ है। प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। चौधरी अब्दुल गय्यूर, राज वजाहत, पंकज उमरी, आकाश, नवाब गुर्जर, नागेंद्र राणा, राव लाखन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें