फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 550 फ्लैट बनाए जाने हैं, मगर सहारनपुर विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद मिलकर भी योजना को साकार नहीं कर पा रही है। पर्याप्त जमीन नहीं मिलने की वजह से दोनों विभाग के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर रखे हैं। ऐसे में शहरी गरीबों का मात्र दो लाख रुपये में वन बीएचके का फ्लैट पाने का सपना टूटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कम आय वाले शहरी गरीबों को मात्र दो लाख रुपये में फ्लैट मुहैया कराने का निर्णय लिया था। किस शहर में कितने फ्लैट बनाए जाने हैं? यह करीब नौ महीने पहले ही तय हो गया है। सहारनपुर के हिस्से में 550 फ्लैट आए हैं। पात्रों के लिए फ्लैट की कीमत दो लाख रुपये रखी गई है, जबकि एक फ्लैट पर साढ़े चार लाख रुपये का खर्च आएगा। इन साढ़े चार लाख रुपये में ढाई लाख रुपये सरकार खर्च करेगी। एक बेड रूम का यह फ्लैट वन बीएचके का होगा। सरकार ने फ्लैट बनाने का जिम्मा सहारनपुर विकास प्राधिकरण और आवास विकास परिषद को दिया है। दुर्भाग्य की बात यह है कि दोनों विभागों को शहर में कहीं भी ऐसी कोई सरकारी जमीन नहीं मिल पा रही है, जिसमें यह फ्लैट बनाए जा सकें। 550 फ्लैट के लिए करीब डेढ़ हेक्टेयर जमीन की तलाश है। विभागीय सूत्रों का कहना है कि एक साथ इतनी जमीन मिल नहीं पा रही है। ऐसे में दोनों विभागों के अधिकारियों ने योजना पर काम करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसकी वजह से दो लाख रुपये में फ्लैट मिलने का सपना संजोए बैठे शहरी गरीबों के अरमानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
-----------------------------------------
फ्लैट में यह होगी सुविधा
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को दो लाख रुपये में मुहैया कराए जाने वाले वन बीएचके फ्लैट में अनेक सुविधाएं दी जानी हैं। इसमें एक बेडरूम, एक ड्राइंग रूम, एक किचन, शौचालय, स्नान गृह तथा बालकनी शामिल हैं। मात्र दो लाख रुपये में अच्छी सोसायटी में इतना कुछ मिलने की उम्मीद से शहरी गरीब गदगद थे, मगर अब मायूस हैं।
विज्ञापन

-------------------------------------------
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हमें कहीं जमीन नहीं मिल सकी है। जमीनें हैं मगर वह टुकड़ों में हैं, जिन पर काम नहीं हो सकता। हमने इस संबंध में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से कहा है कि यदि उनके पास पैसा हो तो वह जमीन खरीद लें, जिससे काम शुरू किया जा सके। मगर बात बनती नहीं दिख रही है।
- राकेश चंद्रा, एक्सईएन, आवास विकास परिषद।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बनाए जाने वाले फ्लैट् के लिए हमने शहर भर को छान मारा है, मगर जमीन नहीं मिल पा रही है। हमने जमीन खरीदने की सोची मगर वह काफी महंगी हैं। इसी लिए योजना पर हम काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं। इस संबंध में शासन को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन

- मनोज कुमार, उपाध्यक्ष, सहारनपुर विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें