फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग परस्त करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु गोरक्षनाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट द्वारा देवीकुंड परिसर में धर्मसभा का आयोजन भूतनाथ औघड़पीर आश्रम पर किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार संतों की परीक्षा लेना बंद करे। कानून बनाकर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करे।
विज्ञापन

बाबा ऋषिनाथ ने कहा कि यदि सरकार राम मंदिर का निर्माण करने से पीछे हटती है तो हजारों की संख्या में संत अयोध्या की तरफ कूच करकर मंदिर निर्माण का कार्य अपने हाथों में लेंगे। नरेश मित्तल ने कहा कि हिंदू समाज के सब्र का बांध टूट रहा है। अब मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू समाज पर वहां के मंदिरों में पूजा अर्चना करने पर भी पाबंदी है। यह भारतीयों का प्यार ही है कि गली चौराहे पर मस्जिद बनाकर नमाज अदा की जा रही है। प्रदीप गुप्ता ने कहा कि उलमा अनर्गल बयानबाजी न करें। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दारुल उलूम की जांच कराने की मांग की। साथ ही जनसंख्या कानून बनाकर देश की बढ़ती आबादी पर नियंत्रण किया जाए। अध्यक्षता ऋषीनाथ औघड़पीर व संचालन गौरव उपाध्याय ने किया। धर्मसभा में जयनाथ, कृष्णपाल, बाबा श्यामानाथ, हरदयाल, प्रवीण, गोरव आदि रहे।
सोमनाथ लांबा अध्यक्ष बने
देवबंद। बाबूपुर गांव में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष सुंदरलाल द्वारा देवबंद ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सोमनाथ लांबा अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष, विरेंद्र कुमार तहसील मंत्री, अमित कुमार उप तहसील मंत्री, मोहन कुमार ब्लाक कोषाध्यक्ष, सतेंद्र कुमार प्रचार मंत्री, संगीता उप प्रचार मंत्री, अरुण कुमार सचिव, केहर सिंह उप सचिव व मोहित कुमार को उप संगठन मंत्री बनाया गया है। जिन्हें बाद में शपथ ग्रहण कराई गई। इस मौके पर रामसिंह पाल, देवेंद्र प्रताप, मांगाराम, सीताराम, सुभाष, प्रवेश, प्रदीप, पवन, रामकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें