सहारनपुर। एसएसपी दिनेश कुमार ने जिले के 11 थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। दो थानाध्यक्षों को लाइन भेज दिया गया है, जबकि कुछ को दूसरी जिम्मेदारियां दे दी गईं हैं। पुलिस लाइन से यज्ञदत्त शर्मा और बबलू सिंह को थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इस फेरबदल में नकुड़ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार गौतम तथा फतेहपुर थानाध्यक्ष एमपी सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात यज्ञदत्त शर्मा को नकुड़ थाना प्रभारी तथा जनकपुरी के एसएसआई जितेंद्र कुमार को फतेहपुर का चार्ज दिया गया है।
इसके अलावा रामपुर थाना प्रभारी एसके राणा को मंडी कोतवाली में अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है, जबकि बिहारीगढ़ से प्रेमवीर राणा को हटाकर मंडी कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। सरसावा थानाध्यक्ष आदेश कुमार त्यागी को हटाकर रिट सेल प्रभारी बनाया गया है, जबकि रिट सेल प्रभारी यशपाल धामा को नानौता थानाध्यक्ष बना दिया गया है। मंडी कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह को कुतुबशेर थाना प्रभारी बनाया गया है। कुतुबशेर थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी को गागलहेड़ी थाना प्रभारी बनाया गया है। गागलहेड़ी थाना प्रभारी सरिता सिंह को जनकपुरी थाना की अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। गंगोह थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह को चिलकाना थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि चिलकाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह को गंगोह थाना प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से बबलू सिंह को रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। मंडी कोतवाली के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह को सरसावा थाना प्रभारी बनाया गया है। स्वाट टीम प्रभारी बिजेंद्र सिंह रावत को बिहारीगढ़ थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नानौता थाना प्रभारी सुधीर कुमार उज्ज्वल को नानौता से हटाकर स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया है।