सहारनपुर। ब्रिजेश नगर में सिद्ध पीठ भैरव बाबा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। संकीर्तन का आयोजन किया गया। रात तक श्रद्धालु भैरव बाबा के भजनों पर झूमते रहे।
ब्रिजेश नगर में आयोजित जन्मदिन कार्यक्रम में शंकर संघ बालाजी कीर्तन मंडल द्वारा संकीर्तन का आयोजन किया गया। गोपाल शर्मा एवं हरीश गर्ग ने भैरव बाबा के भजनों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। भैरव बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। रात तक भजनों का सिलसिला चलता रहा और श्रद्धालु भक्ति से सराबोर होकर झूमते रहे। गोपाल शर्मा ने कहा कि भैरव नाथ भोले बाबा के अवतार हैं, जो भक्तों के सभी कष्टों को हर लेते हैं। जो भक्त शनिवार एवं रविवार को बाबा के चरणों में दीपक जलाते हैं एवं पूजा अर्चना करते हैं। बाबा उनके सभी कष्टों का निवारण करते हैं। कार्यक्रम में महापौर संजीव वालिया, कुसुम अग्रवाल, संजीव कौन ने आरती की। कार्यक्रम में राकेश वत्स, विनोद शर्मा, अरविंद, राजीव वशिष्ठ, संजय शास्त्री, शिव नारायण, प्रशांत वत्स, कांता, ऊषा वत्स, शिमला देवी, यशोदा शर्मा, रेशी सैनी, प्रीति, अनिल पुंडीर ने सहयोग किया।