फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीए में भाजपा नेता की अफसरों से तीखी नोकझोंक, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीए में भाजपा नेता की अफसरों से नोकझोंक, हंगामा
विज्ञापन

सहारनपुर। अनधिकृत कालोनी पर सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में भाजपा नेता ने हंगामा कर दिया। विकास प्राधिकरण के कार्यालय में पहुंचे भाजपा नेता और उनके समर्थकों ने हंगामा किया। प्राधिकरण के कर्मियों का आरोप है कि भाजपा नेता ने अभद्रता की। इसके चलते पुलिस भी मौके पर बुलानी पड़ गई।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने दो दिन पूर्व ही शहर में जीपीओ रोड पर अनाधिकृत रूप से बनाई जा रही कालोनी पर पहुंचकर जेसीबी से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। एसडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि कालोनी की सड़क तोड़ दी गई थी। इस कार्रवाई से पहले प्राधिकरण ने कालोनी विकसित करने वाले कोनोटिस भी दिया था, लेकिन नोटिस की अनदेखी करते हुए कालोनी में निर्माण जारी रखा गया था।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक भाजपा नेता लाजकृष्ण गांधी तथा अन्य समर्थक विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। वहां प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती से वार्ता कर कालोनी के निर्माण को ध्वस्त करने पर नाराजगी जताई। उपाध्यक्ष ने उन्हें बताया कि कार्रवाई नियमानुसार की गई है। इसी दौरान नोकझोंक शुरू हो गई, जिसके बाद प्राधिकरण के अन्य कर्मी भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक बढ़ने पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, जिस कारण पुलिस भी मौके पर बुलानी पड़ गई। प्राधिकरण के कर्मियों का आरोप था कि भाजपा नेता ने प्राधिकरण के अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसी दौरान भाजपा के कुछ अन्य नेता भी वहां पहुंच गए। बाद में समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।

सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती का कहना है कि कालोनी में अनधिकृत रूप से निर्माण चल रहा था। कई दिन पूर्व नोटिस दिया गया था। नोटिस का जवाब न देने और अनदेखी करने के कारण ही नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। पूर्व विधायक को भी यह बात बताई गई थी, लेकिन वह कोई बात सुनने को तैयार ही नहीं थे, सिर्फ अपनी बात पर अडिग थे।
विज्ञापन


भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक लाजकृष्ण गांधी का कहना है कि विकास प्राधिकरण ने जिस व्यक्ति की कालोनी पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की, उसकी मां का एक दिन पूर्व ही निधन हुआ था। प्राधिकरण के कर्मियों को संवेदनशील होना चाहिए। यही बात कहने हम प्राधिकरण के कार्यालय गए थे। हमने किसी के साथ अभद्रता नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें