फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शहर से लेकर देहात तक कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह पुलिस पिकेट तैनात की गई है। शहर में 70 मोबाइल टीमें लगाई गईं हैं, जबकि देहात में प्रत्येक थना क्षेत्र में 10-10 मोबाइल टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

होली के मद्देनजर शहर और देहात क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। बुधवार को जिलाधिकारी पीके पांडेय और एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखते हुए त्यौहार मनाए जाने की अपील की। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि शहर में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई हैं, साथ ही पूरे शहर के लिए 70 मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं। इसके अलावा सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण कर नजर रखेंगे। जबकि देहात क्षेत्र में प्रत्येक थाना क्षेत्र में 10-10 मोबाइल टीमें बनाई गईं हैं। जहां-जहां होली का दहन होना है वहां पांच-पांच लोगों की कमेटी बनाई गई है और उन पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी एवं सूचनाओं के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है। पीएसी की तीन कंपनी, 300 अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें