फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को फिर शुरू हुआ अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए एक बार फिर अभियान शुरू किया गया। लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया, जिन जगहों की सड़कें खस्ताहाल हैं, वहां सड़कों को बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार दो बार गड्ढा मुक्त अभियान चल चुका है। इसके बावजूद भी सड़कें पूरी तरह गड्ढा मुक्त नहीं हो पाई। जिन जगहों पर गड्ढे भरे गए थे, वहां फिर से गड्ढे हो गए थे। इससे साफ है कि गड्ढे भरने में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मगर, अब शासन के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने दोबारा सड़कों की मरम्मत और गड्ढा भरने का काम शुरू कर दिया है। जैन कॉलेज रोड से हरि मंदिर मार्ग पर सड़क बनाई जा रही है। इसके अलावा अंबाला रोड, दिल्ली रोड, कोर्ट रोड, जीपीओ मार्ग पर गड्ढों को भरा जा रहा है। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें