छुटमलपुर (सहारनपुर)। देहरादून राजपुर सीट से पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को यूपी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद यहां कांग्रेस शानदार वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि शराब से दोनो राज्यों में हुई मौतें कानून व्यवस्था की विफलता का परिचायक है।
यहां पत्रकारों से बातचीत में राजकुमार ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकारें हर मोरचे पर विफल साबित हुई है। केंद्र और यूपी के बजट में भी जनता को गुमराह ही किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खोखली बातें नहीं करती है। जमीनी स्तर पर विकास से आम आदमी को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में यूपी में कांग्रेस सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी। साथ ही उत्तराखंड की लोकसभा की सभी सीटों पर कांग्रेस अपना परचम फहराएगी। उन्होंने कहा कि यूपी और उत्तराखंड में शराब से हुई मौतें सरकार का विफलता का नमूना है। कानून व्यवस्था दोनों राज्यों में ठप है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेसी नेता राज सिंह साध रहे।