फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाशें देखकर छलका हर किसी का दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जहरीली शराब से मरे लोगों की लाशें जब जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस पहुंची तो हर किसी की आंखों से दर्द छलक आया। अपनों के शवों से लिपटकर रो रही महिलाओं और बच्चों की चीख-पुकार ने सबको विचलित कर दिया। कोई अपने पिता तो कोई अपने पति और कोई अपने भाई के शव से लिपटकर दहाड़ें मारकर रो रहा था। यह मंजर देखकर जिला अस्पताल में अन्य मरीजों के साथ आए लोग भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

जहरीली शराब से मरे लोगों की लाशें रखने में जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी कम पड़ गई। पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में जगह कम होने की वजह से परिसर में सफेद कपड़े में लिपटी 11 लाशों को रखा गया। इसी तरह जिला अस्पताल की मोर्चरी में पांच शव रख गए थे। मोर्चरी के आसपास मृतकों के परिजनों की चीख पुकार ने सबको झकझोर दिया। महिलाएं अपनों की लाशों को देखकर बेहोश हो रही थी तो उनको संभाल परिवार के पुरुष भी खुद के आंसू नहीं रोक पा पाए। कोई दर्द भरे गले से बोल रहा था कि पिताजी तुम मुझे अकेला छोड़कर चल गए तो कोई चीख-चीखकर कह रही थी कि मेरे बेटे मैं तो तेरी शादी होते देखना चाहती थी। तू सेहरा बंधने की उम्र में हमें छोड़कर चला गया। जिला अस्पताल में विलाप देखकर अन्य मरीजों के साथ आए लोग भी अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। एक के बाद एक आते शवों देखकर लोग सहम गए। लोग बार-बार यही कह रहे थे कि शराब के नाम पर मौत बेचने वालों को भी मौत की ही सजा मिलनी चाहिए। सुबह से लेकर देर रात तक जिला अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में चीख पुकार होती रही।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
- सस्ते के चक्कर में कच्ची शराब ना पिएं। वह शराब जहरीली हो सकती है।
- शराब के गोरखधंधे में लिप्त लोगों की जानकारी पुलिस को दें।
- अवैध ठिकानों से खरीदी गई शराब बिल्कुल न पीएं।
- सरकार द्वारा प्रमाणित दुकान के अलावा कहीं से भी शराब न खरीदें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें