फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी एसपी का बेटा निकला लुटेरा

Mon, 06 May 2013 12:10 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ की सर्विलांस सेल व ठाकुरगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार दोपहर भुवर पुल के पास घेराबंदी करके एक लूटमार गिरोह को पकड़ा है।
विज्ञापन


इस गिरोह में तीन लुटेरों के साथ एक डिप्टी एसपी के बेटे आलोक चंद्रा को भी गिरफ्तार किया गया है।

आलोक के कब्जे से काकोरी क्षेत्र में एक व्यापारी से लूटी गई लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई। वहीं लुटेरों के कब्जे से लूटी गई चार बाइक और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद हुई है।

बलिया के जमुई गांव के रहने वाले आलोक चंद्रा ने कबूला कि उसके पिता रामजीत राम डिप्टी एसपी हैं और वर्तमान में पीएसी फतेहपुर में असिस्टेंट कमांडेंट हैं।

पढ़ा लिखा चोर
आलोक ने बताया कि वह ओपेन यूनिवर्सिटी से बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था और उसने आशियाना क्षेत्र में एक शानदार फ्लैट किराए पर ले रखा था।

एक तरफ पिता चोरों को पकड़ता था तो दूसरी ओर बेटे ने पिता के पुलिस अफसर होने की वजह से पूरे गिरोह पर अपना दबदबा बना रखा था।

आलोक ने बताया की कृष्णानगर थाने के हिस्ट्रीशीटर जमाल अशरफ से उसकी गहरी दोस्ती है। हत्या, लूट समेत कई संगीन मामलों के आरोपी जमाल ने काकोरी क्षेत्र से लूटी गई रिवॉल्वर उसे दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी जे रविंदर गौड ने बताया कि पुलिस टीम ने कृष्णानगर के मानसनगर निवासी शहाबुद्दीन उर्फ शाबू, विजयनगर निवासी विशाल कुमार पाल उर्फ गोल्डी, एलडीए कॉलोनी के सेक्टर-डी निवासी जमाल अशरफ और आशियाना के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे आलोक चंद्रा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


संगीन वारदातें
आलोक के कब्जे से 26 मार्च को काकोरी क्षेत्र में चूनी चोकर व्यापारी से लूटी लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद हुई है।

गिरोह का सरगना शहाबुद्दीन मलिहाबाद के गांव महदोहिया का मूल निवासी है। आठ बदमाशों का यह गिरोह कार व बाइक से वारदात को अंजाम देता था।

इस गिरोह ने दर्जनों घटनाओं में बंदूक की नोंक पर गाड़ी, नगदी व गहने लूटे। ठाकुरगंज क्षेत्र में मॉडर्न बेकरी पर भी गिरोह ने लूटपाट के इरादे से धावा बोला था। विरोध कर रहे कर्मचारी को गोली मार दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें