फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात में आई कक्षा दो की छात्रा से दुष्कर्म, बहला-फुसलाकर कार में ले जाकर की दरिंदगी

Sun, 01 Jul 2018 06:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रबूपुरा
विज्ञापन
रेप - फोटो : SELF
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में बुलंदशहर से परिवार के साथ बारात में आई कक्षा दो की छात्रा से युवक ने दरिंदगी की। आरोपी समारोह में से नौ साल की बच्ची को फुसलाकर कार में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अगौता बुलंदशहर निवासी परिवार रबूपुरा के एक गांव में रिश्तेदार की बारात में शामिल होने आया था। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे। देर रात उनकी बेटी बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान करनाल हरियाणा निवासी राहुल बच्ची को बहला-फुसलाकर समारोह से कुछ दूरी पर खड़ी एक कार में ले गया। कार में उसने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में पास की ही एक छत पर छोड़कर भाग गया।

परिजन बच्ची को ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे और बच्ची की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी राजवीर चौहान का कहना है कि परिजन की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें