फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पैदल सामान लेने जा रहे एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के अहमद का मझरा निवासी सोमपाल (35) पनवड़िया में रहकर फैक्टरी में काम करता था। उसके साथ पत्नी प्रेमवती और बच्चे भी रहते थे। सोमवार रात को सोमपाल सामान लेने पैदल ही दुकान पर जा रहा था। रास्ते में पनवड़िया चौकी के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में सोमपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद राहगीरों की भिड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि सोमपाल की पत्नी प्रेमवती की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी चालक को शीघ्र पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें