फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर बाजार में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
नोगली में एक युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रामपुर में चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

बाजार में एसबीआई एटीएम के समीप पुलिस ने शक के आधार पर ली तलाशी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। शहर में दिनप्रतिदिन नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। चिंता की बात यह है कि नशे के दलदल में युवा फंसते जा रहे हैं। शुक्रवार देर शाम पुलिस ने रामपुर में एसबीआई एटीएम के समीप एक युवक को दो ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिरकार नशे की खेप युवक कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मामला शुक्रवार देर शाम का है जब चौकी के मुख्य आरक्षी रमेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने एसबीआई एटीएम के पास थी। इस दौरान एक राहगीर युवक को शक के आधार पर पूछताछ के लिए रोका गया। इससे युवक घबरा गया, जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 2 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। युवक की पहचान सिद्धांत गांव लालसा, तहसील रामपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में शुरू कर दी है। डीएसपी रामपुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से भी नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें