फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, शव पीएम को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी (रामपुर)। गांव लटौरा में शनिवार को युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके से तमंचा, मोबाइल फोन व सिमकार्ड जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र में चर्चा है कि युवक ने प्रेम प्रसंग को लेकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

सैफनी क्षेत्र के लटौरा गांव निवासी हिमांशु शर्मा (22) शनिवार दोपहर घर पर मौजूद था। तभी उसने वह खुद को कमरे में बंद कर लिया और खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की ओर दौड़ पड़े। कमरा अंदर से बंद होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा टूटते ही परिजनों ने हिमांशु को लहूलुहान अवस्था में देखा। परिजनों ने पास जाकर देखा तो हिमांशु की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ ओमकार नाथ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच-पड़ताल कर मौके से तंमचा, हिमांशु का क्षतिग्रस्त मोबाइल और सिमकार्ड कब्जे में ले लिया है। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि युवक के संभल जनपद के किसी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई करने की जानकारी मिली है। युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें