रामपुर। जिले में एक नया कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। शुक्रवार को रामपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया है। साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट की जांच के लिए नमूना जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम उसके संपर्क में आए लोगों के बारे जानकारी हासिल कर रही है। साथ ही उसके परिजनों की भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं।
गंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने शुक्रवार को एक प्राइवेट लैब पर कोरोना की जांच कराई थी। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई थी, इसमें युवक संक्रमित पाया गया। युवक की रिपोर्ट संक्रमित आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई। टीम ने युवक को होम आइसोलेट कर दिया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच की हैं। रविवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में दस सक्रिय मामले हो गए हैं।