फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक पलटा, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। बरेली के थाना सिरौली क्षेत्र के विभिन्न गांव के पांच लोग गुरुवार सुबह अपनी-अपनी दुकानों का माल लेने के लिए टाटा मैजिक में सवार होकर चंदौसी जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में टाटा मैजिक के आगे एक कुत्ता आ गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मैजिक सवार एक की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए। परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव ले गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे जनपद बरेली के थाना सिरौली के मोहल्ला प्याज निवासी पान सिंह (18) इसी थाना क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी चंद्रभान, किनोना निवासी अवनेश, खेलम मोहलिया निवासी चालक अमर सिंह और ढकिया राजपुर निवासी एक अज्ञात जनपद के संभल के चंदौसी जा रहे थे। चंदौसी जाते समय शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव पर पहुंचते ही मैजिक वाहन के सामने एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के चक्कर में चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लिए और मैजिक पलट गया। मैजिक के पलटने के दौरान पान सिंह की गर्दन किसी चीज में फंस गई, और वह झटपटाता रहा। उधर इस हादसे को देखकर लोग एकत्र हुए और घायलों को निकाला। लेकिन पान सिंह की स्थिति खराब देखते हुए आननफानन उसे शाहबाद सीएससी लाया गया लेकिन सीएससी के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य सवार घायलों को निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया बाद में मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई मृतक के परिवार वाले चीखते चिल्लाते हुए शाहबाद पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को सिरौली ले गए। उधर सूचना पाकर हलका इंचार्ज जाकिर अली पुलिस टीम के साथ उनके घर पहुंच गए, और कार्रवाई की बात करने लगे लेकिन मृतक के परिवार के लोग कोई भी कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे थे। मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई भी कानूनी करने से इनकार करते हुए लिखित में दे दिया। इस अचानक मौत से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें