फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजपुर में सड़क हादसे में रामपुर के युवक की मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। उत्तराखंड के बाजपुर में एक कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में रामपुर निवासी बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, उसका दोस्त गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया था। सोमवार को युवक का शव महुनागर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मिलकखानम थाना क्षेत्र के महुनागर गांव निवासी अनस तुर्की (18) अपने दोस्त अता के साथ रविवार की दोपहर को करीब तीन बजे बाइक से केलाखेड़ा निवासी एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। रास्ते में बाजपुर के दोराहा लेवड़ा नदी पुल के पास सामने से आई कार के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अनस और अता गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां अनस को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, अता को काशीपुर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार शाम पांच बजे हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिजन बाजपुर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। लेकिन, चालक फरार है। वहीं, सोमवार को अनस का शव परिजन महुनागर गांव लेकर पहुंचे और सोमवार दोपहर को शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें