फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए फर्जी आधार कार्ड बनाने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में होने वाले लोकसभा उपचुनाव के लिए फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक मोबाइल फोन , एक प्रिंटर, पांच फर्जी आधार कार्ड, आधार कार्ड बनाने के पेपर और सात सौ रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला चौक मोहम्मद सईद खां चाह जट्टा में एक युवक, जिसका नाम मोहम्मद फरीद है। जो रामपुर में होने वाले लोकसभा के उपचुनाव के लिए लोगों के फर्जी आधार कार्ड बना रहा है। जिसके पास लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने छापा मार दिया। इस दौरान मो.फरीद मोबाइल से फोटो बदलकर फर्जी आधार कार्ड बनाकर प्रिंटर से निकालकर दे रहा था। पुलिस ने उसे मौके से मोबाइल फोन व प्रिंटर मशीन, आठ फर्जी आधार कार्ड, आधार कार्ड बनाने के पेपर सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस युवक को पकड़कर शहर कोतवाली ले आई। बाद में पुलिस ने आरोपी युवक मो.फरीद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। शहर कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि सूचना के आधार पर फर्र्जी आधार कार्ड बनाते मोहम्मद फरीद को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें