फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनी अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला का 108 में करवाया सफल प्रसव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी अस्पताल से रेफर गर्भवती महिला का 108 एंबुलेंस में कर्मचारियोंने सफल प्रसव करवाया। महिला को प्रसव के बाद रामपुर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
108 एंबुलेंस के प्रभारी कुल्लू आशीष ने बताया कि आनी के डिगेढ़-महरोली की महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान आनी अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक जांच के बाद महिला को रामपुर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच नीरथ के पास पहुंचने पर गर्भवती महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई तो कर्मचारियों ने मौके पर ही महिला का सफल प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ है। दोनों को रामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है। टीम में ईएमटी अरूण और पायलट संजय कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें