फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: जिला अस्पताल में शुरू हुआ फायर सेफ्टी सिस्टम का कार्य

Wed, 12 Nov 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी सिस्टम का काम शुरू हो चुका है। आग से बचाव को लेकर अस्पताल में ऑटोमेटिक फायर डिडक्शन एंड अलार्म सिस्टम लगाया जा रह है। अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने से मरीज और स्टाफ की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। यह कार्य चार से पांच माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आपातकालीन समस्या से निपटने के लिए ऑटोमेटिक फायर डिडक्शन एंड अलार्म सिस्टम लगाने की मंजूरी के बाद काम शुरू करा दिया गया है। अब मामूली आग लगने पर उसके धुएं से तुरंत अस्पताल में सायरन बजेगा। सायरन बजते ही अत्याधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम एक तय तापमान के बाद स्वयं एक्टिव हो जाएगा और आग बुझाने का काम शुरू कर देगा। आग लगने का पता जहां फायर डिटेक्शन सिस्टम से चलेगा। वहीं आधुनिक फायर फाइटिंग सिस्टम से पानी का फव्वारा चल पड़ेगा आग को बेकाबू होने से रोकने का काम करेगा। इस उपकरण की खास बात यह है कि इसमें आग को तत्काल काबू करने की क्षमता है। फायर डिटेक्शन सिस्टम में सेंसर लगे होते हैं। धुंए के सिग्नल मिलते ही यह सेंसर फायर पैनल को संदेश भेजते हैं। ऐसे में फायर फाइटिंग सिस्टम लगने से मरीज और स्टाफ की सुरक्षा भी पुख्ता होगी। जिला अस्पताल में फायर सेफ्टी को लेकर पानी के पाइपों की लाइनें बिछाई जा रही हैं।

जिला अस्पताल की इमारतों में लगेगा उपकरण
रामपुर। जिला अस्पताल के चिल्ड्रन अस्पताल, ओपीडी ब्लाक, एमरजेंसी वार्ड, सर्जिकल वार्ड, मेडिकल वार्ड में पाइप सेट और पानी की लाइन लगाने का कार्य शुरू हो चुका है।। अस्पताल परिसर में आधुनिक फायर सेंसर समेत फायर फाइटिंग सिस्टम सीएमओ की देखरेख में कार्य भी शुरू कर दिया गया। यह प्रोजेक्ट करीब चार से पांच माह में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें