फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: कंटेनर ने पैदल जा रहे लकड़ी कारोबारी को मारी टक्कर, हादसे में दर्दनाक मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

Sun, 17 Apr 2022 07:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एंजेसी, स्वार ( रामपुर)

सार

लकड़ी कारोबारी शकील अहमद अपने बड़े भाई जमील अहमद के साथ रामपुर मार्ग स्थित खेत पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई, जबकि उनके भाई बाल-बाल बच गए। चालक मौके पर कंटेनर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर में बाजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर चालक ने पैदल जा रहे लकड़ी कारोबारी को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका भाई बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बीच कंटेनर छोड़कर चालक फरार हो गया। कारोबारी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के बिजारखाता गांव निवासी 35 वर्षीय शकील अहमद पुत्र अली अहमद लकड़ी का कारोबार करता था। वह सुबह 9.30 बजे अपने बड़े भाई जमील अहमद के साथ रामपुर मार्ग स्थित खेत पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें रौंद दिया। जिसमें कंटेनर का टायर उनका सिर कुचलते हुआ निकल गया। शकील की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनका भाई हादसे में बाल-बाल बच गया।

सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। इस बीच कंटेनर को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। मृतक के बड़े भाई जमील अहमद की ओर से हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें