फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: फाइनेंस कंपनी के दो गुट आपस में भिड़े, फायरिंग में एक युवक की मौत

Sun, 17 Apr 2022 02:30 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर

सार

झड़प के दौरान संदीप उर्फ दीपू उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी बिलासपुर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत उत्तराखंड के बॉर्डर पर रविवार की दोपहर वाहनों को अपने कब्जे में लेने को लेकर फाइनेंस कंपनियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई। फायरिंग में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झड़प के दौरान संदीप उर्फ दीपू उम्र करीब 28 वर्ष पुत्र बलदेव सिंह निवासी मोहल्ला सिंह कॉलोनी बिलासपुर गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें