फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैर की लकड़ी चोरी करने के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलकखानम (रामपुर)। पुलिस ने खैर की लकड़ी चोरी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने युवक को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मिलकखानम थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय चेकिंग कर रहे थे। इस बीच सूचना मिली कि एक युवक टाटा मैजिक में खैर की लकड़ी भरकर चोरी कर ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पदमपुर तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस को एक टाटा मैजिक आता हुआ दिखाई दिया। जिस पर पुलिस ने चालक को रुकने का इशारा किया, तो चालक टाटा मैजिक भगाने लगा। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर टाटा मैजिक को पकड़ लिया। टाटा मैजिक में एक युवक सवार था। पुलिस युवक को थाने ले आई। सूचना पर वन रक्षक कुलदीप कुमार भी मौके पर आ गए। मिलक खानम थाना प्रभारी विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़ा गया युवक गदरपुर थाना क्षेत्र के मुकंदपुर गांव निवासी असमेली हैै। एक टाटा मैजिक भी पकड़ा गया है जिसमे खैर की लकड़ी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें