रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज मामले में शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई थी। जिसमें गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस प्रकरण में अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी।
साल 2007 में विधानसभा चुनावों के दौरान टांडा में एक जनसभा के दौरान आजम खां द्वारा जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप में बसपा नेता धीरज शील ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें पुलिस ने विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। इन दिनों ये मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा है। जिसमें गवाही की प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार को मामले में कोर्ट में तारीख थी, लेकिन, गवाह के न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख 10 जनवरी तय की है।