फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिविल थाना क्षेत्र में रेलवे लाइन पार कर दवाई लेने जा रही एक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के गुजरेला गांव निवासी हीरावती (48) बुधवार की सुबह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र पसियापुरा गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास दवाई लेने जा रही थी। रास्ते में हीरावती राम रहीम पुल के नीचे रेलवे लाइन पर कर रही थी। तभी अचानक दिल्ली से लखनऊ जा रही मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। जीआरपी थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि राम-रहीम पुल के नीचे महिला ट्रेन की चपेट में आ गई थी। शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। जिसके बाद परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें