फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली की हाईटेंशन लाइन से सरिया टकराने की वजह से महिला करंट की चपेट में आ गई। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कराई गई। परिजन झुलसी महिला को लेकर जिला अस्पताल लेकर आने लगे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले से महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शहजादनगर थानाक्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव की है। गांव निवासी किसान प्रताप सिंह कश्यप की पत्नी कमलेश (28) घर में ही कुछ काम कर रहीं थीं। इस बीच उन्हें छत पर कोई काम था, जिसके बाद वह छत पर चली गईं। उन्होंने सरिया उठाया और लाने लगी। इसी दौरान घर के बराबर से गुजर रही बिजली की हाइटेंशन लाइन से सरिया टकरा गई। जिससे महिला को करंट लग गया। इससे महिला बुरी तरह से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई। तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। किसी ने बिजली विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद लाइट बंद की गई। परिजन महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आने लगे, लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन महिला का शव लेकर वापस घर लौट गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें